हिंदी सिनेमा की महान गायिका आशा भोसले ने 8 सितंबर को अपना 86वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर आशा ताई दुबई पहुंचीं । वहां उनके लिए फैंस और दोस्तों ने मिलकर शानदार पार्टी रखी । ये पार्टी दुबई के 'आशा रेस्त्रां' में थी । खास बात ये है कि आशा भोसले ने 17 साल बाद इस तरह से अपना बर्थडे मनाया ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
asha bhosle
- फोटो : social media
जब आशा भोसले से अपने बर्थडे पर कोई विश मांगने को कहा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि दुनिया के सब गरीब अमीर बन जाएं ।' परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है । आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं ।
विज्ञापन
3 of 5
asha bhosle
- फोटो : social media
लता मंगेशकर ने आशा भोसले का मशहूर गाना 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' भी शेयर किया । ये गाना 1963 में आई फिल्म 'दिल ही तो है' का है । लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है । मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि वो हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें ।'
4 of 5
asha bhosle
- फोटो : social media
लता मंगेशकर के अलावा काजोल ने भी आशा भोसले को बर्थडे विश किया । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी फेवरेट आशा भोसले । आप कई मायनों में लेजेंड हैं ।' साथ ही ऋषि कपूर ने आशा जी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई आशा जी ।'
वो आगे लिखते हैं, 'आपको याद है कि आपका जन्मदिन पंचम दा की छत पर मनाया था । आपने हमारे लिए खाना बनाया था । जल्द लौटूंगा और आपसे मुलाकात करूंगा । भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है, लव यू ।' दलेर मेहंदी ने भी आशा जी के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ।