फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान मलिक ने सोशल मीडिया से डिलीट किए सारे पोस्ट, फिर शेयर की हैरान कर देने वाली फोटो

Wed, 11 Mar 2020 04:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Armaan Malik - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक हाल ही में अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने को लेकर चर्चा में आ गए हैं । सिंगर ने सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद एक फोटो भी शेयर की है । अरमान की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस चिंतित भी हो सकते हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Armaan Malik - फोटो : instagram
अरमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसपर लिखा है ‘I Can’t Take It Anymore’ इसका मतलब है 'मैं अब और नहीं सह सकता'। अरमान ने न सिर्फ ये फोटो शेयर की है बल्कि अपने पिछले सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा डीपी भी ब्लैक कर दी है। 



 
विज्ञापन

3 of 5
Armaan Malik - फोटो : social media
अरमान के फैंस ये सब देखकर हैरान हैं । फैंस अरमान के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनसे ठीक होने का सवाल पूछ रहा है तो कोई उनसे उनके पोस्ट का मतलब। हालांकि कुछ लोगों का ये भी अंदाजा है कि अरमान का अकाउंट हैक हो गया है । 
 

4 of 5
Armaan Malik - फोटो : Social Media
हालांकि अरमान ने फैंस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है । वहीं अरमान का फेसबुक अकाउंट देखेंगे तो वहां सब नॉर्मल दिखेगा । ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि सच में अरमान किसी बात से परेशान हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Armaan Malik - फोटो : instagram
बता दें कि अरमान एक फेमस बॉलीवुड सिंगर हैं। 'मैं रहूं या न रहूं', 'बोल दो ना जरा',‘हां मेरे पास तुम रहो जाने की बात न कहो’ और 'वजह तुम हो' जैसे कई हिट गाने अरमान ने गाए हैं ।
 

ब्लैक विडो के हिंदी ट्रेलर ने भी दिखाया कमाल, एवेंजर्स सीरीज की रहस्यमी योद्धा के अतीत से उठेगा परदा

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें