फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को moodi क्यों कहते हैं पाकिस्तानी? यूजर के सवाल पर अदनान ने दिया अनोखा जवाब

Sat, 28 Sep 2019 12:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
सिंगर अदनान सामी अक्सर पाकिस्तानियों के निशाने पर रहते हैं। किसी न किसी वजह से पाकिस्तानी यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन इस बार अदनान थोड़ा अलग मूड में दिखे। एक यूजर ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने अनोखे अंदाज में इसका जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
adnan sami - फोटो : social media
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने अदनान से पूछा कि ज्यादातर पाकिस्तानी इंडिया को एंडिया और मोदी को मूदी कहकर क्यों बुलाते हैं? इस पर अदनान सामी ने ऐसे मजेदार जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।
 



 
विज्ञापन

3 of 5
Adnan Sami - फोटो : instagram
इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्योंकि वे व्याकरणिक, मौलिक और बौद्धिक रूप से विक्षिप्त हैं।' अदनान यहीं नहीं रुके एक और ट्वीट करते हुए सामी ने लिखा, 'और वे ऐतिहासिक दृष्टि से भी विक्षिप्त हैं।'
 

 

 

4 of 5
adnan sami to pakistan fan
बीते दिनों अदनान सामी ने कहा था कि मैं पाकिस्तान से नफरत नहीं करता। उन्होंने लिखा था, 'मेरे प्यारे भाई, मैं पाकिस्तान से बिल्कुल भी नफरत नहीं करता। मैं कैसे कर सकता हूं और मैं क्यों करूंगा। पाकिस्तान के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया, इसके लिए मैं भी उनको वही प्यार वापस दे रहा हूं। मुझे उनसे नफरत है, जो खाकी और डंडे के दम पर पाकिस्तान पर राज कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adnan sami to pakistan fan
अदनान सामी ने आगे कहा, 'मुझे उन लोगों से नफरत है, जो पाकिस्तान में फैल रही नफरत के लिए जिम्मेदार हैं और दुनिया के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते को खराब कर रहे हैं । हमारे इलाके को शांति की जरूरत है ।' कुछ दिन पहले भी अदनान ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा ही ट्वीट किया था । लेकिन वो हर बार पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर आ जाते हैं।'

अंबानी के बेटे की शादी में मौनी रॉय ने की थी ऐसी हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई थी फटकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें