आदित्य नारायण
- फोटो : आदित्य नारायण
मतलब कि म्यूजिक रियलिटी शोज से तकदीर बदलती है?
हां, क्यों नहीं। नेहा कक्कड़ रियल्टी शो से आई हैं। जुबिन नौटियाल, अरिजीत सिंह, अरमान मालिक, श्रेया घोषाल सब तो रियलिटी शो से ही आए हैं। लेकिन, लोग बोलते रहते हैं कि रियलिटी शो से आए गायक का कुछ नहीं होता। अब निहाल को देखिए, उसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बन्धन’ में हिमेश रेशमिया के लिए तीन गाने गए है। मैं 35 साल का हो गया। अभी तक मैंने अक्षय कुमार या हिमेश रेशमिया के लिए नहीं गाया है। सलमान अली को देख लीजिए, वह सलमान खान के लिए 'दबंग 3' में गा चुका है।