फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: ‘एक गायक की मंजिल सिर्फ फिल्मों में गाना ही नहीं है’, गायक और होस्ट आदित्य नारायण ने कही दिल की बात

Sat, 06 Aug 2022 09:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य की घुट्टी में संगीत में मिला है। 35 साल के हो गए आदित्य नारायण 30 साल से गाने गा रहे हैं। टेलीविजन शो ‘इंडियन आयडल’ के 13वें सीजन के वह फिर से होस्ट बने हैं।
विज्ञापन
1 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य की घुट्टी में संगीत में मिला है। 35 साल के हो गए आदित्य नारायण 30 साल से गाने गा रहे हैं। टेलीविजन शो ‘इंडियन आयडल’ के 13वें सीजन के वह फिर से होस्ट बने हैं। हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में अपने गाने को वह एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। वह कहते भी हैं, 'हम सब बचपन से यशराज फिल्म्स का सिनेमा देखकर बड़े हुए हैं। यशराज फिल्म्स की किसी पिक्चर के लिए गाना मेरा भी सपना था। फिल्म ‘शमशेरा’ के साथ वह पूरा हो गया।’ आदित्य नारायण का मानना है कि समय के साथ साथ हिंदी फिल्मों का संगीत भी बदल रहा है। बस लोगों के पास अब गाने सुनने का समय नहीं है। वह इस बात पर भी जोर देकर कहते हैं कि मनोरंजन जगत में आने वाले गायकों के पास मौजूदा दौर में काम की कमी नहीं है और फिल्मों में गाकर मिलने वाले पैसे से कहीं ज्यादा रकम आज के गायक स्टेज शोज से कमा रहे हैं। उनसे एक खास बातचीत...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नए जमाने के नए संगीत को लेकर आपका क्या मानना है?
मेरा यही कहना है कि नए दौर में फिल्मों के गानों के अलावा भी बहुत सारे गायक और संगीतकार अपने गाने निकाल रहे है। अभी दुनिया बहुत बड़ी हो गई है। इंडस्ट्री भी बहुत बड़ी हो गई है। अभी वो समय गया जब उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक जैसे गायक ही गीत गाते थे। अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है अब अलग अलग तरह की ऑडियंस हो गयी है। हर ऑडियंस की अपनी अपनी पसंद है। आज जितने बड़े जुबिन नौटियाल हैं, उतने ही बड़े दूसरे गायक जैसे फैजल, सलमान अली और प्रतीक कुहाड़ भी हैं।
विज्ञापन

3 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
लेकिन पहले के गानों की जो शेल्फ लाइफ होती है, वह अब नहीं दिखती। आपके पिता के गाने अब भी लोग गुनगुनाते हैं, 20 साल बाद लोगों को आपका कौन सा गाना याद रह जाएगा?
मैं जो भी काम करता हूं, पूरी ईमानदारी से करता हूं। मैं उन म्यूजिशियन में से नहीं हूं जो बहुत सारे गाने गाते हैं। बहुत सारा काम करते हैं। मैं सिर्फ गिने चुने ही काम करता हूं, जो भी गाता हूं  उस पर बहुत ही मेरा फोकस होता है। अभी 35 साल की उम्र में यह बोलना बहुत मुश्किल है कि कौन सा गाना याद किया जाएगा।  मुझे लगता है कि मेरा बेहतर काम अभी आना बाकी है। मेरे पिताजी ने 34 साल की उम्र में पहला हिट गाना ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए गाया था। मैं अपने आपको बहुत खुशनसीब समझता हूं कि इतनी उम्र में इतना सारा काम मैंने कर लिया है। 

4 of 9
aditya narayan

फिर भी कोई तो गाना होगा जो दिल के बहुत करीब हो?

मेरी पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर 'शापित' थी। उस फिल्म का गीत ‘तेरे बिना’ मुझे बहुत ही स्पेशल लगता है। उस फिल्म की मेरी जो कोस्टार श्वेता अग्रवाल अब मेरी बीवी हैं। हमारी एक प्यारी सी बेटी है। मेरी जिंदगी में श्वेता की बहुत अहमियत है। और, उस फिल्म के गीत की भी। इसके अलावा 'रामलीला' फिल्म में मैंने रणवीर सिंह के लिए 'ततड़ ततड़' गया था। यह गाना मेरे करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। 'शमशेरा' का गीत 'जी हुजूर' भी मेरे लिए बहुत खास है।

विज्ञापन

5 of 9
अपने पिता उदित नारायण के साथ आदित्य - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
और, अपने पिताजी के पसंदीदा गानों के बारे में क्या कहेंगे?
मेरा पापा एक इंस्टीट्यट हैं। मैं उनका सबसे बड़ा फैन भी हूं। वह अपने दौर के इकलौते गायक हैं जो अब भी गा ही रहे हैं। उनकी फिल्म ‘क़यामत से कयामत तक’ के सारे गाने मुझे बेहद पसंद है। पापा ने ए आर रहमान के साथ बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म ’दिल से’ का गीत ‘ऐ अजनबी’, फिल्म 'लगान' के सारे गाने बेमिसाल हैं। इनके अलावा ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘वीर जारा’ जैसी तमाम फिल्मों के गीत मेरे बहुत ही फेवरेट गीत हैं।
विज्ञापन

6 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

फिल्मी गाने अब लोगों को याद नहीं रह पाते, इसके लिए क्या वजह मानते हैं, क्या अब पहले जैसा फिल्म संगीत नहीं बन रहा?

हिंदी सिनेमा का संगीत लगातार बदलता रहता है। 90 के दशक के गानों के साथ हमारी परवरिश हुई है लेकिन मेरा मानना है कि आज उससे भी अच्छा म्यूजिक बन रहा है। बस ये है कि आज के दौर में लोगों के पास समय नहीं है। ये म्यूजिक इंडस्ट्री का दोष नहीं है। मैं खुद ही कितनी भी कोशिश कर लूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा समय अपनी सेहत के लिए, अपने परिवार के लिए समय निकालूं लेकिन नहीं निकल पाता है। आप पूरी दुनिया के सिस्टम से नहीं लड़ सकते है। पहले घर पर एक टीवी हुआ करता था। एक ही सीडी प्लेयर हुआ करता था। बार बार आप उन्हीं गानों को पूरा पूरा दिन सुनते रहते थे तो वह दिमाग में बैठ जाता था। 

विज्ञापन

7 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
इन दिनों म्यूजिक रियलिटी शोज खूब बनते हैं, हिट भी होते हैं, इनसे निकलने वाले गायकों के बारे में क्या कहेंगे?
पहले ऐसा कहा जाता था कि म्यूजिक रियलिटी शोज से अच्छे सिंगर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन ये 10 साल पुरानी बातें हैं। आज की बात अलग है। पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का तो हर हफ्ते कोई न कोई गाना आ रहा है। दोनों पूरी दुनिया में शोज कर करके थक गए है। अब सिर्फ फिल्मों में गाना ही एक गायक का करियर नहीं है। सलमान अली और पवनदीप राजन जैसे गायकों को स्टेज शो में जितना पैसा मिल रहा है, उतना बड़े बड़े पार्श्वगायकों को नहीं मिल रहा। अगर ये आज इतना काम कर रहे हैं तो सोचिए पांच-दस साल बाद ये कहां होंगे।

8 of 9
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण
मतलब कि म्यूजिक रियलिटी शोज से तकदीर बदलती है?
हां, क्यों नहीं। नेहा कक्कड़ रियल्टी शो से आई हैं। जुबिन नौटियाल, अरिजीत सिंह, अरमान मालिक, श्रेया घोषाल सब तो रियलिटी शो से ही आए हैं। लेकिन, लोग बोलते रहते हैं कि रियलिटी शो से आए गायक का कुछ नहीं होता। अब निहाल को देखिए, उसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बन्धन’ में हिमेश रेशमिया के लिए तीन गाने गए है। मैं 35 साल का हो गया। अभी तक मैंने अक्षय कुमार या हिमेश रेशमिया के लिए नहीं गाया है। सलमान अली को देख लीजिए, वह सलमान खान के लिए 'दबंग 3' में गा चुका है।
विज्ञापन

9 of 9
Aditya Narayan
और, आपके और आपके पिता उदित नारायण के बीच की ट्यूनिंग कैसी रहती है?
हम दोनों ही एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। अब पिता-पुत्र के बीच दोस्ती का रिश्ता ही सबसे कामयाब रिश्ता होता है। मैं अपने पैरों पर खड़ा हो चुका हूं। वह अपने में मगन हैं। हम अपनी जिंदगी अच्छे से जी रहे हैं। हां, एक बात उन्होंने जरूर कही थी कि मेरी शादी का सारा खर्च वही उठाएंगे। और, ये उन्होंने किया। उनका प्यार, उनका आशीर्वाद ही हमें यहां तक लेकर आया है। पूरी दुनिया उनकी इज्जत करती है। अब भी वह काम कर रहे हैं। आगे भी वह सेहतमंद रहें और यूं ही अपने गीतों से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें