गायक और टीवी एंकर आदित्य नारायण ने रायपुर एयरपोर्ट पर इंडियो एयरलाइन्स के अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा है। एयरलाइन का आरोप है कि वे जरूरत से ज्यादा सामान ले जा रहे थे। जब उनसे इसके बदले पैसे चुकाने को कहा गया तो वह स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी समाने आया है जिसमें आदित्य को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
पढ़ें: एक फिल्म के 8 करोड़ लेते हैं रणवीर सिंह, दो महीने से ड्राइवर को नहीं दी मामूली सी सैलरी
विज्ञापन
2 of 5
Aditya Narayan
मिली जानकारी के अनुसार गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण सोमवार को 6E-258 (रायपुर-मुंबई) फ्लाइट से 5 लोगों के ग्रुप के साथ सफर करने वाले थे। उनके लगेज का वजन तय सीमा से 40 किलोग्राम ज्यादा था जिसके बदले उनसे 13 हजार रुपये चुकाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वह 10 हजार से एक रुपया भी ज्यादा नहीं देंगे। इसके बाद उनकी महिला चेक इन स्टाफ के साथ बहस शुरू हो गई जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
He said he will not pay more than 10000 INR for the excess baggage & also used unparliamentary language with the female staff member: IndiGo
— ANI (@ANI) October 2, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Aditya Narayan
इंडिगो के मुताबिक जब आदित्य से तमीज से बात करने का आग्रह किया गया तो वह और भी जोर से चिल्लाने लगे। ड्यूटी मैनेजर उनकी इस हरकत का वीडियो बना रहे थे तो आदित्य उन्हें धमकाने लगे। वीडियो में आदित्य कहते दिख रहे हैं, "यहां 10 लोग हैं और सब देख रहे हैं। पहले तुमने बोला कि गाली मत दो और उसी के बाद मैंने गाली दी है। तुमने बोला कि मुझे गाली देने का हक नहीं। मैं वो बोलूंगा जो मुझे बोलना होगा।"
4 of 5
Aditya Narayan
आदित्य ने धमकी भरे लहजे में कहा, 'तुम मुझे चढ़ने नहीं दोगे तो मैं तुमको मुंबई में देख लूंगा क्योंकि कभी न कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही।