simmba
- फोटो : instagram
रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल अगेन के बाद सिम्बा तीसरी फिल्म हो जाएगी जो 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। रिलीज के बाद ही सिम्बा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। वीकेंड के अलावा फिल्म वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिम्बा ने मुंबई में जबरदस्त कलेक्शन किया है।