simmba
- फोटो : instagram
13 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सिम्बा ने अभी तक 206.76 करोड़ जुटा लिए हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर ने एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ में नजर आए। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं, जो कि सिंघम बने हैं।