फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिम्बा' की रिलीज से एक दिन पहले रोहित शेट्टी ने उठाया ये बड़ा कदम, बीयर कंपनी ने ठोका था केस

Thu, 27 Dec 2018 08:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty
सिंघम के किरदार के आसपास नए किरदार गढ़कर सिंघम यूनीवर्स बनाने की कोशिशों में लगे निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपनी नई फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें ऐसा झटका लगेगा। हुआ यूं कि जैसे ही सिम्बा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसके गाने यू ट्यूब पर तैरने शुरू हुए तो एक बीयर बनाने वाली कंपनी ने इस नाम को लेकर उन्हें नोटिस भेज दिया... 
विज्ञापन

2 of 5
Rohit Shetty
नोटिस ट्रेडमार्क कानून के उल्लंघन के सिलसिले में था और रोहित शेट्टी अगर इस नोटिस को चुनौती देने और इस पर कानूनी प्रतिक्रिया में उलझते तो न सिर्फ उन्हें फिल्म के नाम से हाथ धोना पड़ सकता था बल्कि फिल्म की रिलीज भी टल सकती थी।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
रोहित शेट्टी ने इसके लिए बीच का रास्ता निकाला और इस कंपनी से हाथ मिला लिया। अब उनकी फिल्म का जहां भी प्रचार हो रहा है। साथ में बीयर कंपनी का लोगो भी दिख रहा है। कंपनी से मामला सुलटाने के लिए ही रोहित शेट्टी को फिल्म के सितारों रणवीर सिंह और सारा को लेकर पहले छत्तीसगढ़ और फिर मुंबई में दो प्रेस कांफ्रेस बुलानी पड़ीं। सूत्र बताते हैं कि ये सारा खेल रोहित शेट्टी की ही टीम के एक शख्स की खुराफात है।

4 of 5
Ranveer Singh
बीयर कंपनी बनाने वालों ने फिल्म के ऐलान के वक्त ही इस बारे में अपनी आपत्ति जता दी थी लेकिन अपने अतिविश्वास के चलते इस शख्स ने ये जानकारी न रोहित शेट्टी को दी और न ही रणवीर सिंह को। अब रिलीज से पहले जब कानूनी नोटिस आया तो पूरा मामला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के रिसेप्शन से फुर्सत पाकर रणवीर ने लॉन्च किया 'सिंबा' का ट्रेलर - फोटो : self
इस मामले में सबसे ज्यादा फजीहत रणवीर सिंह की हुई है। रणवीर सिंह कानूनी तौर पर अब भी यशराज फिल्म्स के कलाकार हैं और यशराज फिल्म्स के किसी कलाकार का किसी ब्रांड के साथ बिना उनकी जानकारी के हुआ यह पहला ब्रांड एसोसिएशन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें