फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की शादी में पहुचीं राज कपूर की ये हीरोइन, 70 के दशक में दिया था पहला बोल्ड सीन

Wed, 13 Mar 2019 03:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simi garewal
आकाश अंबानी की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे । इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स शामिल हुए। 9 मार्च को आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए थे । 
विज्ञापन

2 of 5
simi garewal
इसके बाद 10 और 11 मार्च को रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी । इस पार्टी में 80 के दशक की एक ऐसी स्टार पहुंची थीं जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं । ये एक्ट्रेस थीं सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal)। सिमी ग्रेवाल 80 के दशक की पॉपुलर हीराइनों में से एक थीं । 
विज्ञापन

3 of 5
simi garewal
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में सिमी का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था ।  सिमी 72 साल की हो चुकी हैं । लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है । सिमी इस उम्र में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं । वो आकाश के रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर की गाउन पहनकर पहुंची थीं । 

4 of 5
simi garewal
पूरी पार्टी में सिमी के लुक की चर्चा रही । सिमी अब लाइम लाइट से दूर रहती हैं । सिमी ने 15 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था । इससे पहले वो इंग्लैंड में रहती थीं । सिमी के पिता जी एस ग्रेवाल आर्मी में ब्रिगेडियर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Simi Grewal
फिल्मों में काम करना बंद किया तो सिमी अपने टॉक शो  Rendezvous with Simi Garewal से चर्चा में रहने लगीं । सिमी का ये शो काफी विवादित रहा । दरअसल, सिमी आये हुए मेहमानों से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछती थीं और इसके बाद उनके खुलासे विवाद में बदल जाते थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें