फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 के दशक में बोल्ड सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दी थी सनसनी, 15 की उम्र में किया था डेब्यू

Wed, 16 Oct 2019 07:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
simi garewal - फोटो : social media
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। पंजाब के मुक्तसर में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल में बहन अमृता के साथ हुई। उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
simi garewal
विदेश में रहने की वजह से सिमी के उच्चारण में फर्क था। इस वजह से फिल्म मेकर्स ने इन्हें 'टार्जन गोज टू इंडिया' फिल्म में एक रोल ऑफर किया। उस समय सिमी महज 15 साल की थीं। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 5
simi garewal - फोटो : social media
अपने फिल्मी करियर के दौरान सिमी ने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए जिन्होंने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। 1970 में राज कपूर की फिल्म रिलीज हुई 'मेरा नाम जोकर'। फिल्म में सिमी ग्रेवाल का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन वो कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का उनका सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित बोल्ड दृश्यों में से एक है।

4 of 5
simi garewal - फोटो : social media
इसके बाद सिमी ने 1972 में फिल्म 'सिद्धार्थ' में न्यूड सीन दिया था। उस दौर में जब अभिनेत्रियां साड़ी पहनती थीं और पर्दे पर किस करने से भी कतराती थीं। सिमी ग्रेवाल ने न्यूड सीन देकर सुर्खियां बटोरी थीं। सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोसला के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simi garewal - फोटो : file photo
सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ-साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम बनाए थे। सिमी स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया।

केबीसी 11: 'रावण' से जुड़े सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और हार गया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें