फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप गर्ल से साउथ की एडल्ट स्टार कैसे बनीं ये एक्ट्रेस, मूवी टिकट के लिए खिड़की पर टूट पड़ते थे लोग

Sun, 02 Dec 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Silk Smitha - फोटो : twitter
साउथ इंडस्ट्री में सिल्क स्मिता का नाम काफी फेमस है। सिल्क के किरदार को बॉलीवुड के परदे पर विद्या बालन उतार चुकी हैं। सिल्क स्मिता ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते उन्हें सेक्स साइरन के नाम से भी जाने जाना लगा। सिल्क स्मिता की 2 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। तो चलिए आज आपको सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़ी ऐसी बाते बताते हैं जो बेशक आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
silk smitha - फोटो : File Photo
सिल्क स्मिता का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। सिल्क आंध्र प्रदेश के गरिवार परिवार से ताल्लुक रखती थीं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते है कि सिल्क स्मिता का असली नाम विजयलक्ष्मी था। आर्थिक तंगी की वजह से सिल्क को चौथी क्लास के बाद पढा़ई छोड़नी पड़ी। कहा जाता है कि सिल्क ने चौथी क्लास के बाद ही घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। 
विज्ञापन

3 of 6
सिल्क स्मिता - फोटो : File Photo
सिल्क की शादी बहुत ही कम उम्र में कर दी गई थी। सिल्क पति और ससुराल वालों की वजह से काफी परेशान रहने लगी थी जिसके बाद उन्होंने सुसुराल छोड़ने का फैसला किया। एक दिन सिल्क ने ससुराल छोड़ दिया था और चेन्नई पहुंच गईं। सिल्क देखने में सांवली थीं ऐसे में खर्चा चलाने के लिए शुरुआती दिनों में सिल्क ने मेकअप गर्ल बनकर अपना गुजारा चलाया।

4 of 6
silk smitha - फोटो : File Photo
इसके बाद सिल्क को फिल्मों में छोटे रोल मिलने लगे। इसके बाद सिल्क ने अपना नाम बदलकर विजयलक्ष्मी की जगह स्मिता रख लिया। सिल्क की जिंदगी काफी मुश्किलों भरी थी। साल 1979 सिल्क की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना जब उसे 'इनाए थेडी' में बड़ा रोल मिला। यह एक मलयालम फिल्म थी। सिल्क एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने महज 4 साल के अंदर 200 फिल्में की थी। सिल्क की फिल्मों के प्रति लोग इतने दीवाने हो गए थे कि फिल्म देखने के लिए टिकट खिड़की पर ही टूट पड़ते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
silk smitha - फोटो : File Photo
कहा जाता है कि सिल्क की शख्सियत काफी अलग थी। वह भले ही सांवली थीं लेकिन काफी आकर्षक थीं। सिल्क को धीरे-धीरे समझ आ गया था कि अगर जगह बनाना है तो अपनी सेक्सी इमेज को खूब भुनाना होगा, और उन्होंने वही किया। तमिल फिल्म 'वंडीविक्रम' उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में निभाए गए किरदार से स्मिता काफी प्रभावित हुईं। इसके बाद स्मिता ने अपने नाम के आगे सिल्क लिखना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
silk smitha - फोटो : file photo
एक समय ऐसा आया कि सिल्क के पास दौलत और शोहरत की कमी नहीं थी। सिल्क इस चकाचौंध से खुद को संभाल नहीं पाई और एक दिन ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 23 सितंबर 1996 में सिल्क ने चेन्नई में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त सिल्क की उम्र मात्र 36 साल थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें