दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का गाना 'पैंट में गन' हाल ही में रिलीज हुआ था। खबरों की मानें तो यह गाना कानूनी पचड़े में फंस गया है। सिख कम्युनिटी ने गाने और दिलजीत दोसांझ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
2 of 5
दिलजीत दाेसांझ
सिख समुदाय का आरोप है कि दिलजीत दोसांझ ने यह गाना गाकर उनकी भावनाओं को आहत किया है। सिख याचिकाकर्ता जसजीत सिंह की मानें तो सिख अपने पास बंदूक नहीं बल्कि कटार रखते हैं। गाने की 'पैंट में गन' वाली लाइन सिख समुदाय को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 5
Diljit
शिकायत के अनुसार, गाने के बोल सिखों के उसूलों के खिलाफ हैं। समुदाय का कहना है कि दिलजीत को उस शिक्षा का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें बचपन से मिली है। बता दें कि दिलजीत पहले कभी इस तरह के केस में नहीं फंसे हैं।
4 of 5
प्रिया प्रकाश
दिलजीत की टीम और वकील इस केस को हैंडल कर रहे हैं। FIR अमृतसर और मुंबई में फाइल की गई है। अगले महीने केस की सुनवाई होगी। दिलजीत से पहले इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश के गाने पर भी FIR हुई थी।
इसके बाद प्रिया प्रकाश ने केस को खारिज करने के लिए याचिका डाली थी। जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया प्रकाश वारियर पर हुए सभी मामलों को लंबित रखते हुए अगली सुनवाई तक मामला टाल दिया है।