फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: रिलीज से कुछ दिन पहले पूरी हुई 'सिकंदर' की शूटिंग, मुंबई में फिल्माया गया सलमान-रश्मिका का आखिरी सीन

Sat, 15 Mar 2025 01:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल कल रात मुंबई में पूरा हुआ। फिल्म की शूटिंग इसके रिलीज से कुछ दिनों पहले ही पूरी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के लिए कमर कस रहे हैं। बीते दिन छोटी होली के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ था। फिल्म के दो टीजर पहले ही जारी हो चुके हैं और अब फिल्म इस महीने के अंत में रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी शूटिंग से जुड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का आखिरी शूटिंग सीक्वेंस
सलमान खान, रश्मिका मंदाना अभिनीत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। फिल्म का आखिरी सीक्वेंस कल रात मुंबई के एक लग्जरी होटल में फिल्माया गया, जिसके साथ जून 2024 में शुरू होने वाला 90 दिनों का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इन जगहों पर की गई शूटिंग
फिल्म का आखिरी सीन बांद्रा में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के बीच एक पैचवर्क सीन था। फिल्म की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न स्थानों पर की गई। चार गाने भी फिल्माए गए, जिनमें तीन डांस सॉन्ग थे और पांचवां एक्शन सीन्स वाला सॉन्ग शामिल था। फिल्म में रोमांस, राजनीति और ड्रामा के साथ-साथ बदले के सीन्स भी हैं।

4 of 5
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
फिल्म के वीएफएक्स पर चल रहा काम
फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में पूरी हो गई थी, जबकि सलमान खान, रश्मिका मंदाना और अन्य टीम फरवरी और मार्च में पैचवर्क सीन्स और एक प्रमोशन सॉन्ग की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का संपादन पूरा हो चुका है और वीएफएक्स और बैकग्राउंड पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर के अंतिम प्रिंट अगले पांच दिनों में तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद सिनेमाघरों में रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स-@@NGEMovies
फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
सिकंदर का ट्रेलर अभी प्रोडक्शन में है और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। सलमान खान ने बीते दिन फिल्म के लिए डबिंग भी शुरू कर दी थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।
Aamir Khan: ‘चल झूठा…’, आमिर खान के इस दावे को नेटिजन्स ने कहा फेक; पेश किए कई सारे तथ्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें