Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर के हैदराबाद सेट से कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। वह लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बॉलीवुड दबंग सलमान खान और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग के लिए हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस पहुंच चुके हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से लगातार फिल्म सिंकदर की शूटिंग से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिससे सलमान के प्रशंसक बेहद उत्सहाति हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, वह इस बात से खुश हैं कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और उन्हें लोकेशन से लगातार सिंकदर के शूट के वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सिकंदर की शूटिंग का मुंबई शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब पूरी टीम प्रोडक्शन के अगले चरण के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है। अब, हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से कई बिहाइंड द सीन वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
हैदराबाद के प्रतिष्ठित फलकनुमा पैलेस से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जहां बहुप्रतीक्षित ईद 2025 रिलीज के लिए फिल्माई जा रही फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। इस जानकारी से प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। कथित तौर पर सितारों की एक झलक पाने की उम्मीद में महल के बाहर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ऑनलाइन वायरल हो रहे कई वीडियो में रश्मिका कॉस्ट्यूम पहने हुए ऐतिहासिक स्थान पर एक दरवाजे पर खड़ी हैं और अपने सीन की शूटिंग के लिए तैयार हैं। सेट पर मौजूद बिहाइंड द सीन वीडियो से शेयर की गई इस फुटेज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर साझा की गई कई तस्वीरों और वीडियो में सेट पर शानदार कारों की कतार दिखाई दे रही है, जिससे फिल्म की कहानी के बारे में जिज्ञासा और बढ़ गई है। Hum Saath Saath Hain: 25 साल के बाद भी इस फिल्म से जुड़े विवाद से पिछा नहीं छुड़ा पाए सिकंदर? हम साथ-साथ हैं..