Sikandar ka Muqaddar Trailer
- फोटो : इंस्टाग्राम
डकैती की घटना पर आधारित है कहानी
यह फिल्म जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे सितारों से सजी है। फिल्म में जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसके पूरे ट्रेलर में भी सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरे के शोरूम में डकैती पड़ जाती है। करोड़ों के हीरे चोरी होते हैं। पुलिस ऑफिसर के रूप में जिमी शेरगिल मामले की जांज करते हैं। 15 साल बादभी मामला सुलझता नहीं दिखाई देता।
Sikandar ka Muqaddar Trailer
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दिन इस ठिकाने पर होगी रिलीज
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को रिलीज होगी। आज नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल से इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी साझा की गई है। साथ में लिखा है, 'कौन है मासूम, कौन है मुजरिम और किसकी मूलवृत्ति है सबसे शातिर?'