फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar ka Muqaddar Trailer: सितारों का मोह छोड़ नीरज पांडे लौटे कहानी पर, ‘वेडनेसडे’ के टक्कर की दिखी फिल्म

Mon, 11 Nov 2024 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' का ट्रेलर आ गया है। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। ट्रेलर देखकर लग रहा है नीरज पांडे ने इस बार फिल्म की कहानी पर काफी गौर किया है।
विज्ञापन
Sikandar ka Muqaddar - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई। वे अब अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। फिल्म का नाम है 'सिकंदर का मुकद्दर'। इस फिल्म का आज सोमवार को ट्रेलर जारी हुआ है और इसे देखकर लग रहा है कि इस बार नीरज पांडे ने कहानी में जान झोंक दी है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक की फिल्म का गाना हुआ रिलीज, कहा-'जब खुद पर हो संहेद तो सुनिए दिल घबराए'

Trending Videos

Sikandar ka Muqaddar Trailer - फोटो : इंस्टाग्राम
डकैती की घटना पर आधारित है कहानी
यह फिल्म जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे सितारों से सजी है। फिल्म में जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसके पूरे ट्रेलर में भी सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरे के शोरूम में डकैती पड़ जाती है। करोड़ों के हीरे चोरी होते हैं। पुलिस ऑफिसर के रूप में जिमी शेरगिल मामले की जांज करते हैं। 15 साल बादभी मामला सुलझता नहीं दिखाई देता।

Sikandar ka Muqaddar Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दिन इस ठिकाने पर होगी रिलीज
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को रिलीज होगी। आज नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल से इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी साझा की गई है। साथ में लिखा है, 'कौन है मासूम, कौन है मुजरिम और किसकी मूलवृत्ति है सबसे शातिर?'
 
विज्ञापन

यूजर्स दिखे उत्साहित
फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया दिलचस्प है। एक यूजर ने लिखा, 'जिमी पा जी आ गए, बस यही काफी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म वाकई दिलचस्प साबित होने वाली है।' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का मुझे बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, तमन्ना के लिए'।
Tim Dillon: अपनी ही फिल्म 'जोकर 2' को टिम डिलन ने बताया बकवास, बोले- फिल्म में नहीं है कोई कहानी

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें