फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIIMA nomination: साउथ के सबसे बड़े मूवी अवॉर्ड शो का हुआ आगाज! अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' रेस में सबसे आगे

Wed, 17 Aug 2022 07:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SIIMA nomination - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (एसआईआईएमए) का आगाज हो गया है। इस लोकप्रिय अवॉर्ड शो के 10वें संस्करण का आयोजन सितंबर में बेंगलुरू में होने जा रहा है। बता दें कि एसआईआईएमए दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मूवी अवॉर्ड शो है। पूरे दक्षिण भारतीय क्षेत्र में इसकी टेलीविजन की पहुंच 50 प्रतिशत से अधिक है। सही मायनों में देखा जाए तो यह मूवी अवॉर्ड्स साउथ इंडियन सिनेमा की वास्तविक झलक पेश करता है। साथ ही यह दुनियाभर में फैले साउथ सिनेमा के दीवानों को साउथ स्टार्स से जोड़े रखता है। एसआईआईएमए के नामांकनों की घोषणा हो गई है, जिसमें अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' सबसे आगे है।
विज्ञापन

2 of 4
SIIMA nomination - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'पुष्पा' 12 श्रेणियों में नॉमिनेट
बता दें कि इस अवॉर्ड शो का आयोजन आगामी 10 और 11 सितंबर को। एसआईआईएमए 2022 में नामांकित फिल्मों में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' को कुल 12 केटेगरी में नामांकित किया गया है। बता दें कि एसआईआईएमए के अध्यक्ष बृंदा प्रसाद अदुसुमिली ने वर्ष 2021 में रिलीज हुई चार दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए एसआईआईएमए नोमिनेशन की  की घोषणा की है। इनमें तेलुगू की 'पुष्पा: द राइज', तमिल की 'कर्णन', कन्नड़ की 'रॉबर्ट' और मलयालम की 'मिन्नल मुरली' अपनी-अपनी भाषाओं में ज्यादातर लोकप्रिय केटेगरी में 2021 के एसआईआईएमए नोमिनेशन में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
SIIMA nomination - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाकी फिल्मों का यह है हाल
बता दें कि तेलुगु भाषा में अल्लू अर्जुन की सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा' को 12 केटेगरी में नामांकित किया गया है। वहीं, बालकृष्ण स्टारर और बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित फिल्म 'अखंड' 10 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर है। 'उप्पेना' और 'जाठी रत्नालू' आठ-आठ नॉमिनेशन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। तमिल में मारी सेल्वराज की धनुष स्टारर 'कर्णन' 10 नामांकन के साथ आगे है, जबकि शिवकार्तिकेयन अभिनीत और नेल्सन द्वारा निर्देशित 'डॉक्टर' को नौ केटेगरी में नॉमिनेट किया गया है और यह फिल्म दूसरे नंबर पर है। 'मास्टर' और 'थलाइवी 7' नामांकन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। थरुण सुधीर द्वारा निर्देशित  'रॉबर्ट', कन्नड़ में 10 श्रेणियों के साथ आगे है। जबकि राज बी शेट्टी द्वारा निर्देशित और ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'गरुड़ गमना वृशभ वाहना' आठ नामांकन के साथ दूसरे स्थान पर है और संतोष आनंदद्रम द्वारा निर्देशित 7 नामांकन के साथ पुनीत राजकुमार अभिनीत युवरत्ना तीसरे स्थान पर है। टोविनो थॉमस अभिनीत बेसिल जोसेफ द्वारा निर्देशित 'मिनाल मुरली' मलयालम भाषा में 10 नॉमिनेशन के साथ आगे है, जबकि दुलकर सलमान अभिनीत 'कुरूप' आठ  नामांकन के साथ दूसरे स्थान पर है। महेश नारायण द्वारा निर्देशित मलिक और दिलीश पोथन द्वारा निर्देशित जोजी दोनों फहद फासिल अभिनीत फिल्मों छह नामांकनों के साथ तीसरा नंबर बरकरार रखा है। 
विज्ञापन

4 of 4
SIIMA nomination - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तरह करें वोटिंग
बता दें कि दक्षिण साउथ सिनेमा में वर्ष 2021 में 'पुष्पा: द राइज', 'कर्णन', 'मिन्नल मुरली', 'अखंड', 'थलाइवी', 'मास्टर', 'मानाडु', 'सरपेट्टा परंबराई', 'उप्पेना', 'रॉबर्ट' और 'डॉक्टर' जैसी धांसू फिल्में प्रदर्शित हुईं। इन फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो के विनर्स का चयन एक ऑनलाइन मतदान प्रणाली के जरिए किया जाता है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों के लिए के लिए वेबसाइट (www.siima.in) पर वोट कर सकते हैं। इसके अलावा एसआईआईएमए के फेसबुक पेज पर भी वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें