सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादों से पुराना नाता
इतनी पॉपुलैरिटी पाने वाले सिद्धू मूसेवाला विवादों में भी रहे। वो कहते हैं न, नाम के साथ बदनामी जरूर आती है। अपने छोटे से सफल करियर में सिद्धू ने कई विवादों का सामना किया। कभी उनपर अपने गानों के जरिए गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा तो कभी उनके गानों के बोल कुछ लोगों को रास नहीं आए। साल 2020 का उनके गाने 'संजू' को लेकर भी बहुत विवाद खड़ा हुआ था, जिसकी तुलना सिद्धू ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त से की थी। गौरतलब है कि उनका यह गाना एके-47 से फायरिंग के मामले में उन्हें जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था। दरअसल, इसी साल मई में बरनाला गांव में फायरिंग रेंज में गोली चलाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।