फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के बीच सिद्धार्थ ने पार्टी के लिए किया इनवाइट, देखकर फैंस भी रह गए हैरान

Sun, 22 Mar 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
कोरोना से बचाव के चलते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। देशभर में आम लोग प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल में साथ दे रहे हैं।  सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सितारों ने लोगों से जनता कर्फ्यू को मानने की अपील की है। जब सभी अपने घरों में हैं तो 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने एक पार्टी के लिए इनविटेशन दिया है। खास बात ये है कि वो भी एक ट्विस्ट के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
सिद्धार्थ ने जब पार्टी के लिए इनविटेशन दिया तो उनके फैंस भी हैरान रह गए। भला ऐसे समय में जब सभी सितारे जनता कर्फ्यू को मानने की अपील कर रहे हैं तो सिद्धार्थ ने ऐसी बात कैसे लिख दी, लेकिन जब पोस्ट पूरी पढ़ी गई तो फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla post - फोटो : social media
दरअसल सिद्धार्थ ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- 'पार्टी के लिए आप सभी को निमंत्रण है। जगह- आपका घर। तारीख- 22 मार्च। समय- सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक। सुरक्षित रहिए। जनता कर्फ्यू।'

4 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में सिद्धार्थ अपने बेड का पास बैठे हुए हैं। उनके बेड पर ढेर सारे गिफ्ट रखे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'आप सबके ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो आपकी शुभकामनाएं ही मेरे लिए इन सब प्रयासों से अधिक मायने रखती है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें