शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
जन्मदिन पर याद कर लिखा, फिर मिलूंगी...
सितंबर 2021 में उनके रिश्ते की डोर टूट गई, लेकिन उस इश्क की रूमानियत आज भी कायम है। शहनाज गिल ने साल 2022 में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री ने रात बारह बजे केक काटकर बकायदा अपने महबूब का जन्मदिन मनाया। और लिखा, 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी'। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं। दोनों के बीच इतनी कमाल की केमेस्ट्री थी कि आज भी शहनाज को देख लोगों को सिद्धार्थ खुद-ब-खुद याद आ जाते हैं। बीते वर्ष शहनाज ने सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया, तब सलमान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी।