फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक विलेन' सिद्धार्थ मल्होत्रा अब एकता कपूर के लिए करेंगे रोमांस

Thu, 15 Feb 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
हार्टथ्रॉब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सिद्धार्थ ने 2014 में एकता कपूर की फिल्म 'एक विलेन' में काम किया था। अब खबर है कि एकता ने सिद्धार्थ को एक बार फिर अप्रोच किया है। 
विज्ञापन

2 of 3
Sidharth
खबर है कि एकता और सिद्धार्थ एक नई फिल्म के लिए साथ आएंगे। माना जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। एकता और सिद्धार्थ ने मिलकर इस प्रोजेक्ट पर बात की है। सिद्धार्थ को फिल्म का आइडिया पसंद भी आया है। तो यह माना जा सकता है कि दोनों एक बार फिर इस फिल्म में साथ आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बता दें कि सिद्धार्थ के पास 'कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा' की बायोपिक भी है जिसमें वे लीड रोल में दिखेंगे। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने करियर और काम को लेकर वो कभी संतुष्ट नहीं हो सकते। उनके काम में कभी संतुष्ट हो ही नहीं सकते। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें