फिल्म मरजावां से वापस अपनी लय पा चुके अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक तमिल फिल्म की रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में करने की तैयारी चल रही है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें सिद्धार्थ पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार एक कारोबारी और एक गुंडे का होगा। सिद्धार्थ के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी इस बात से अभी पर्दा नहीं हटा है।