फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरजावां ने बदल दी सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत, अब मिले साउथ की इस रीमेक में दो दमदार किरदार

Tue, 25 Feb 2020 02:32 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sidharth malhotra
फिल्म मरजावां से वापस अपनी लय पा चुके अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक तमिल फिल्म की रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में करने की तैयारी चल रही है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें  सिद्धार्थ पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार एक कारोबारी और एक गुंडे का होगा। सिद्धार्थ के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी इस बात से अभी पर्दा नहीं हटा है।
विज्ञापन

2 of 4
Sidharth Malhotra
जानकारी के मुताबिक हिट फिल्म थडम के रीमेक के तौर पर बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली की कुछ असल जगहों पर रखी जाएगी। फिल्म के एक अहम चेज सीन की शूटिंग व्यस्त गलियों में होगी। अप्रैल महीने में सिद्धार्थ का लुक टेस्ट और वर्कशॉप करने की तैयारी है। फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज सिद्धार्थ की इस नई एक्शन फिल्म को इसी साल के अंत तक रिलीज करने की भी योजना बना रही है।
विज्ञापन

3 of 4
sidharth malhotra
तमिल फिल्म  'थडम' का निर्देशन मागिज थिरुमेनी ने किया था। इस फिल्म में अरूण विजय मुख्य किरदार में दिखे थे। फिल्म में उनका डबल रोल था। इस फिल्म को बाद में तेलुगू भाषा में भी बनाया गया था। यह फिल्म एक व्यापारी की कहानी है जिसका एक हमशक्ल होता है। यह हमशक्ल चोर और सट्टेबाज होता है। इसी बीच फिल्म में एक कत्ल की गुत्थी सामने आ जाती है जिसका पर्दाफाश फिल्म के क्लाइमैक्स में होता है।  
विज्ञापन

4 of 4
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
चर्चित फिल्म मरजावां के बाद सिद्धार्थ 3 जुलाई 2020 को रिलीज हो रही विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इसके साथ ही निर्माता निर्देशक इंद्र कुमार की अगली कॉमेडी फिल्म का भी हिस्सा हैं। इंद्र कुमार की फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें