अय्यारी में लीड रोल निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। आजकल दोनों जमकर इंटरव्यू दे रहे हैं और फिल्म से जुड़े कोई न कोई खुलासे करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव लाइफ से जुड़ी एक बात का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि रैपिड फायर में दोनों क्या कह गए ?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत ने खुलासा किया है कि इस समय वे सिंगल हैं। जी हां, दोनों ने बताया है कि वे आजकल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। इससे ये कंफर्म हो गया कि सिद्धार्थ और आलिया अब एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। यही नहीं, रकुल और राणा दग्गुबाती भी अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 4
अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत के अलावा मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में दिखाई देंगे। डायरेक्टर नीरज पांडे ने इस फिल्म के जरिए कुछ अलग पेश करने की कोशिश की है। इससे पहले वो 'स्पेशल 26' और 'ए वेडनेस डे' भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
कई साल बाद मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह ने फिर एक साथ काम किया है। 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई थी। पहले इसकी वजह 'पैडमैन' बताई जा रही थी पर असल में रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद फिल्म में कट्स लगाए गए और सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दी। फिल्म अब 16 फरवरी को रिलीज होगी।