फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा: जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लोगों की राय मायने रखती है

Mon, 29 Nov 2021 08:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आलोचना का भी शिकार हुए हैं। ऐसे में उनकी हालिया सफलता उनके विरोधियों के लिए जवाब थी। गौरतलब है कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 36 साल के सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह करीब 14-15 साल पहले मुंबई आये थे।  21-22 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी के बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने कहा कि एक्टर के तौर पर ऑडिशन देने से लेकर मॉडलिंग व किराये के भुगतान के लिए पैसे कमाने की कोशिश तक मैंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। यहां तक की पहली फिल्म और उसके बाद से भी जिंदगी में कई उतार-चढाव का सामना किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। उन्होंने कहा कि जितना आप खुद को प्रभावित होने देते हैं, उतना लोगों की राय मायने रखती है। उन्होंने कहा कि शेहशाह फिल्म ने उन्हें अच्छी-खासी मान्यता दी है। मुझे लगा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलिन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स बदले फिर डायरेक्टर बदले, यहां तक की राइटर बदले! लेकिन मैंने कहा कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सभी बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं। लेकिन फिर भी मैं फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था।
 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगले साल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उनकी मिशन मजनू, थैंक गॉड और योद्धा फिल्म साल 2022 में रिलीज होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि वह ऐसी कहानियों और स्क्रिप्ट में डूबना चाहता हैं जो लोगों को प्रेरित कर सें। ऐसी कहानियां जो दर्शकों को यह अहसास दिलाती हैं कि यह वास्तव में हुआ था। उनका कहना है कि वह यथार्थवादी फिल्में करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें