बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये दोनों इन दिनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। बीते दिनों सिद्धार्थ और परिणीति कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
द कपिल शर्मा शो में पहुंचकर इन दोनों ने काफी मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे भी किए। शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने बारे में बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि वह 9वीं क्लास में फेल हो गए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फेल होने की वजह का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 9वीं क्लास में फेल होने की वजह लड़कियों को बताया। लड़कियों की वजह से उनका ध्यान पढ़ाई से हट गया था, इस वजह से वह 9वीं क्लास में फेल भी हो गए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, हां, मेरा ध्यान कुछ लड़कियों ने पढ़ाई से हटा दिया था, लेकिन इस चीज से सबक लेते हुए मैंने अपना स्कूल बदल लिया था। इसके बाद मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने 10वीं और 11वीं क्लास अच्छे ग्रेड से पास की।
4 of 5
Jabariya Jodi
- फोटो : file photo
इसके अलावा शो में कपिल शर्मा से सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि 12 जुलाई 2019 की रिलीज डेट का एलान करने के बाद फिल्म 'जबरिया जोड़ी' ने अपनी रिलीज बदली, और इसे 2 अगस्त की तारीख पर रख दिया। कुछ ही दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के ट्रेलर लॉन्च के बाद एक बार फिर 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट बदल दी गई।
यानी पकड़वा विवाह पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और एक हफ्ता इंतजार करना पड़ेगा। बालाजी टेलीफिल्म्स निर्माणित इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म के सोलो रिलीज की आकाक्षाएं लगाते हुए 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज की तारीख 2 अगस्त रखी गई थी। पर सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' की रिलीज डेट भी 2 अगस्त रखी गई। वहीं 'फास्ट एंड फ्यूरियस : हॉब्स एंड शॉ' हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट भी 2 अगस्त ही निकली। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी है। अब ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी।