फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'पैडमैन' अक्षय कुमार के सामने 'छोटे मियां' बनने से किया इंकार

Thu, 22 Feb 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'अय्यारी' के लिए चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म को कुछ खास कामयाबी नहीं मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद सिद्धार्थ के पास अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। खबर है कि 1998 में बनी डेविड धवन की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का रीमेक बन रहा है और इसके लिए सिद्धार्थ को साइन किया गया है। सिद्धार्थ ने इस पर अब जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
खबर है कि बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक में 'पैडमैन' अक्षय कुमार के साथ सिद्धार्थ को साइन किया गया है। सिद्धार्थ ने इस बात से इंकार करते हुए बताया कि ऐसा कोई ऑफर उन्हें नहीं मिला है और किसी ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ ने कहा, 'वैसे भी अक्षय और मेरी हाइट एक है। इसलिए हम में से कोई छोटे मियां नहीं हो सकता। हम दोनों के साथ फिल्म बनी भी तो नाम होगा बड़े मियां बड़े मियां। फिलहाल मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि इस समय सिद्धार्थ के पास 'कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा' की बायोपिक है जिसमें वे लीड रोल करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें