कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रशंसक के जरिए ठगी का दावा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेता ने खुलासा किया कि वह ऐसी किसी भी तरह की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने बाकी प्रशंसकों को भी इस तरह की धोखाधड़ी से सचेत रहने का आग्रह किया। सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा, 'यह बात मेरे संज्ञान में लाई गई कि कुछ फ्रॉड एक्टिविटी और स्कैम सोशल मीडिया पर मेरे नाम से चल रहे हैं जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ये लोग मेरी फैमिली से नाता रखते हैं या फिर मेरे समर्थक हैं।'