फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलेआम कहा-'मैं अपने काम से कभी संतुष्ट नहीं हो सकता'

Sat, 10 Feb 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'अय्यारी' के प्रमोशन के चलते सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल बहुत बिजी हैं और जमकर इंटरव्यू दे रहे हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल से ज्यादा गुजारें हैं और अलग अलग तरह के किरदार निभा कर ये साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने अपने करियर को लेकर बात की। आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ ने कहा कि वे अपने काम और करियर को लेकर कभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो सकते। एक शुक्रवार को आप संतुष्ट महसूस करते हैं और अगले शुक्रवार को नहीं। 'अब तक के सफर में मैंने सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है। इस अनुभव ने मुझे एक एक्टर के रूप में ग्रो करने में मदद की।'
 
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ ने आगे बताया कि वे खुश हैं कि उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए। कभी भी किसी रोल को करने से पहले ज्यादा सोचा नहीं। कुछ नया ट्राई करने से पहले डरा नहीं। इसी चीज ने उन्हें काफी सिखाया। उन्होंने हमेशा मेन स्ट्रीम और अलग तरह की फिल्मों में संतुलन बनाए रखा है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत के अलावा मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने इस फिल्म के जरिए कुछ अलग पेश करने की कोशिश की है। इससे पहले वो 'स्पेशल 26' और 'ए वेडनेस डे' भी डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें