सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने वर्ष 2006 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिक 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से की। इसके बाद उन्होंने करण जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया। सिद्धार्थ ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर रुख किया। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने 'मरजावां', 'एक विलेन', 'अय्यारी', 'कपूर एंड सन्स', 'बार-बार देखो' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।