सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोरावस्था में उनके घरवाले उन्हें लेकर बहुत चिंतित रहा करते थे। सिद्धार्थ पढ़ने में बिल्कुल अच्छे नहीं थे और उनके घरवालों को लगता था कि वह भविष्य में कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन कुछ दिनों पहले उनके पिता ने जब उन्हें फोन करके कहा, 'बेटा, मुझे तुम पर गर्व है, तो सिद्धार्थ को लगा मानो, उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया हो।