फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी को लेकर ऐसा क्या बोल पड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा कि मांगनी पड़ी माफी

Tue, 23 Jan 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में भोजपुरी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया जिसके बाद उन्हें एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने ट्विटर पर जमकर लताड़ा। अब खबर हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली है।
विज्ञापन

2 of 4
Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने हाल ही में एक नई भाषा बोलने की कोशिश की, जब मैं एक टीवी शो पर था अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा किसी का अनादर करने का कोई मकसद नहीं था।'
 


 
विज्ञापन

3 of 4
Sidharth Malhotra
दरअसल बिग बॉस-11 में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। जब मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन वाली फीलिंग आई।
 
विज्ञापन

4 of 4
NEETU CHANDRA
इसके बाद नीतू चंद्रा ने ट्वीट किया, 'सिद्धार्थ मल्होत्रा तुमने बहुत निराश किया। ऐसा शख्स जिसे बेस्ट लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, उसने ऐसी बात की। एक आउटसाइडर होने के बावजूद तुमने नाम कमाया, लेकिन तुमने इतने हल्के शब्दों का इस्तेमाल कैसे किया। नेशनल टेलीविजन पर भोजपुरी की बेइज्जती की। शॉकिंग है!  जमीन पर बैठकर भोजपुरी बोलने से तुम्हें लैटरीन (शौच) की फीलिंग आती है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें