फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दूल्हे का अपहरण करने की परिणीति-सिद्धार्थ ने कर ली है प्लानिंग, अब बनाएंगे 'जबरिया जोड़ी'

Mon, 20 Aug 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jabariya Jodi
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में परिणीति और सिद्धार्थ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के लुक की बात करें तो सिद्धार्थ टपोरी लड़के के लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं परिणीति भी जबरदस्त लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jabariya Jodi
जबरिया जोड़ी के फर्स्ट लुक में परिणीति और सिद्धार्थ दूल्हा और दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों तरफ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुर्सी पर बैठा हुआ दूल्हा बेहोश नजर आ रहा है। 'जबरिया जोड़ी' फिल्म दूल्हे के अपहरण पर आधारित है जो कि इस पोस्टर में साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jabariya Jodi
इस फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आते ही फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पोस्टर में देखकर इतना तो साफ है परिणीति और सिद्धार्थ दोनों मिलकर दूल्हे का अपहरण करते हैं। यह दोनों स्टार दूसरी बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों स्टार साल 2014 में 'हंसे तो फंसे' फिल्म में नजर आए थे। 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कुछ दिन पहले ही 'जबरिया जोड़ी' फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में दोनों ही दमदार लग रहे हैं। जबरिया जोड़ी के फर्स्ट लुक को फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा - 'फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'इत्तेफाक' में नजर आए थे। 6 साल के करियर में सिद्धार्थ ने महज 5 फिल्मों में काम किया है। वहीं परिणीति की झोली में 'जबरिया जोड़ी' के अलावा दो और फिल्में हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'केसरी'। इन दोनों की फिल्मों की शूटिंग चल रही है। 'नमस्ते इंग्लैंड' में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार में है तो वहीं 'केसरी' में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें