फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक के गानों पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए सिद्धार्थ-कियारा, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 17 Feb 2020 10:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani - फोटो : social media
90 के दशक के गानों के शौकीन केवल दर्शक ही नहीं बी-टाउन से जुड़ी हस्तियां भी हैं। जब भी ये गाने बजते हैं सितारों के पैर भी थिरकने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और मिजान जाफरी जमकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : social media
कियारा ने इस दौरान फुल लेंथ की व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में सबसे पहले वो अभिनेता मिजान चौधरी के साथ नजर आ रही हैं, जहां दोनों गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर वन' का सुपरहिट गाना 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर डांस कर रहे हैं। कियारा तो इस दौरान गाने के एक-एक स्टेप को फॉलो कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani - फोटो : social media
इसके बाद अमिताभ बच्चन का गाना 'मैं हूं डॉन' बजता है। जिस पर कियारा और सिद्धार्थ डांस फ्लोर पर थिरकते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ तो गाने के पूरे लय में हैं। उन्होंने कमर में गमछा भी बांध रखा है। दरअसल वीडियो एक पार्टी की है। इस पार्टी में कटरीना कैफ, जान्हवी कपूर और करण जौहर समेत दूसरे कई सितारे पहुंचे। ये एक थीम पार्टी थी, जहां सभी 90 के दशक के बॉलीवुड किरदारों के लुक में पहुंचे थे।

4 of 5
Kiara Advani - फोटो : instagram
फिल्मों की बात करें तो कियारा के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा है। 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' जैसी दो हिट के बाद उनकी गिनती टॉप की अभिनेत्रियों में होने लगी है। कियारा की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब, 'भूल भूलैया 2' और 'शेरशाह' हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
सिद्धार्थ की फिल्म 'मरजावां' हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया। अब वो जल्द ही कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'शेरशाह' है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ डबल रोल करेंगे। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें