बॉलीवुड सितारे केवल एक्टिंग से ही पैसे नहीं कमाते बल्कि वो फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ करते हैं। उनकी अमीरी की वजह कुछ और भी है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
2 of 10
होटल और रेस्टोरेंट-
होटल और रिजार्ट्स सितारों का फेवरेट बिजनेस है। बॉबी देओल का समप्लेस इल्स, नागार्जुन का एन. ग्रिल होटेल है। अर्जुन रामपाल का दिल्ली में लॉन्ज बार रेस्टोरेंट चलता है। मिथुन चक्रवर्ती ऊटी महाराष्ट्र में एक फाइव स्टार होटल चलाते हैं। डिनो मोरिया मुंबई में एक होटल के मालिक हैं। चंकी पाण्डेय का मुंबई में एक रेस्टोरेंट चलता है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
3 of 10
प्रोडक्शन हाउस-
प्रोडक्शन हाउस आजकल बॉलीवुड सितारों का पसंदीदा बिजनेस बना हुआ है। शाहरुख खान 'रेड चिली इंटरटेनमेंट', सलमान खान 'सलमान खान प्रोडक्शन', आमिर खान 'आमिर खान प्रोडक्शन', अक्षय कुमार 'अक्षय कुमार प्रोडक्शन', सनी देओल 'सनी साउंड स्टूडियो', अमिताभ बच्चन 'अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड' नाम से अपनी प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं।
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
4 of 10
स्पोर्ट्स लीग-
आजकल बॉलीवुड सेलीब्रिटीज अपनी खेल टीम बना कर उससे भी पैसे कमाते हैं। शाहरुख 'कोलकाता नाइट राइडर्स', शिल्पा शेट्टी 'राजस्थान रॉयल' और प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन है। और तो और अभिषेक बच्चन कबड्डी के 'जयपुर पिंक पैंथर' के मालिक हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
5 of 10
रियलिटी शोज-
रियलिटी शोज भी आजकल बॉलीवुड सितारों की मोटी कमाई का जरिया बनता जा रहे हैं। कुछ इसमें एंकरिंग करते हैं जबकि कुछ उसमें जज बनते हैं। अमिताभ का 'कौन बनेगा करोड़पति', सलमान के 'बिग बॉस' को भला कौन भूल सकता है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
6 of 10
इंटीरियर डिजाइनर-
फिल्मों में ज्यादा सफल न रहने के बाद ट्विंकल खन्ना ने इंटीरियर डिजायनर के रुप में अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की थी। उनके अलावा शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन भी इंटीरियर डिजाइनिंग करती हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
7 of 10
अवार्ड सेरीमनी में लटके झटके-
अवार्ड सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड सितारे आयोजकों से अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। इसलिए हर पुरस्कार समारोह में बड़े बडे स्टार ठुमके लगाते दिखेंगे।
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
8 of 10
रिबन सेरेमनी-
बड़े-बड़े व्यवसायियों के बिजनेस ओपनिंग में रिबन काटने के लिए भी बॉलीवुड स्टार्स मोटी कमाई करते हैं। कई छोटी मोटी हीरोइन तो स्पा और ज्वैलरी शॉप्स तक का रिबन काटने के पैसे लेते हैं।
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
9 of 10
इंडोर्समेंट-
खुद ही सोचिए विज्ञापनों में अगर सितारे साबुन तेल खरीदने का आग्रह न करें तो कैसे चलेगा। विज्ञापन और इंडोर्समेंट सितारों की कमाई का बड़ा हिस्सा है।
बॉलीवुड सितारों को अरबपति बनाती है ये एक्सट्रा इनकम
10 of 10
शाही शादियों में परफॉर्मेंस-
शाही शादियों में शामिल होने और परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड सितारे लाखों रुपये लेते हैं। खुद शाहरुख और प्रियंका बड़ी शादियों में जाकर जलवे बिखेरते हैं।