सिर्दाथ और साइना
- फोटो : social media
बड़ी हस्तियों ने की सिर्दाथ के कमेंट की निंदा
सद्गुरु ने ट्विटर पर अभिनेता के कमेंट पर 'अपमानजनक' और बेहुदा बताया।' उन्होंने लिखा, "साइना नेहवाल देश की शान हैं, इस कमेंट से हम कहां लेकर जा रहे हैं।"
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी "गलत" टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, "कोई बात नहीं - आप साइना या किसी और को कॉल कर सकते हैं, जब आप उनसे असहमत हैं, तो बिना किसी स्त्री विरोधी, यौन रंग की टिप्पणी को शामिल किए हुए बात कीजिए।"
सुरेश रैना ने एक खिलाड़ी के तौर पर बात की और इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "खिलाड़ी अपने देश के लिए अपना खून और पसीना बहाता है। हमारे गौरव और स्पोर्ट्स आइकन साइना के खिलाफ इस तरह की गलत भाषा का इस्तेमाल करना दुखद है। एक भारतीय खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में, मैं साइना के साथ खड़ा हूं और इसकी निंदा करता हूं।"