फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ-विद्या की लव स्टोरी और दीया के पति पर खुलासे सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 02 Aug 2019 12:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Roy Kapur and Dia Mirza - फोटो : Social Media
फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उनका जन्मदिन 2 अगस्त को होता है। सिद्धार्थ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिजनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिजनी छोड़ दी और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'रॉय कपूर फिल्म्स' स्टार्ट किया।

पढ़ें: फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता है ये करोड़पति प्रोड्यूसर, विद्या बालन से की थी तीसरी शादी
विज्ञापन

2 of 5
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
रिलीज के छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये भी न कमा पाई कंगना रनौत की बहुप्रचारित फिल्म जजमेंटल है क्या की औसत से कम रही कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री के दो कपल्स की लव लाइफ में आए भूचाल को सार्वजनिक कर दिया है। जजमेंटल है क्या की लेखक कनिका ढिल्लो और निर्देशक प्रकाश कोवलामुदी के अलग हो जाने की बातें गुरुवार की सुबह दीया के ट्विटर हैंडल पर उनके अपने पति से अलग हो जाने के फैसले के ऐलान के बाद ही सामने आईं। कहा जा रहा है कि कनिका ढिल्लो ही दरअसल दीया मिर्जा के अपने पति से अलग होने की वजह बनी हैं। दीया के पति साहिल से कनिका की करीबी दोस्ती दीया को पसंद नहीं आई।

पढ़ें: दीया मिर्जा के पति से अलग होने की वजह का हुआ खुलासा, स्क्रिप्ट राइटर से निकले साहिल के करीबी रिश्ते
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma and Sonu Sood - फोटो : Social Media
झारखंड के जमशेदपुर में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है। पिछले हफ्ते टाटानगर रेलवे स्टेशन से लापता हुई तीन साल की एक बच्ची का सिर कटा हुआ शव मंगलवार रात को आरोपी की निशानदेही पर मिला। सीसीटीवी फुटेज में पहचाने जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से तीन वर्षीया बच्ची को अगवा करने के बाद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका सिर काट दिया। इस झकझोर देने वाली घटना के बाद बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की तो सोनू सूद ने कहा कि ऐसे लोगों पर दया न दिखाते हुए उन्हें मृत्युदंड देना चाहिए।

पढ़ें: 3 साल की बच्ची का गैंगरेप के बाद काट दिया सिर, गुस्से में अनुष्का शर्मा और सोनू सूद ने की ये मांग

4 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो के एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की तो कंपनी ने कहा कि खाने कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कंपनी की तारीफें करते नहीं थक रहे। लेकिन कई लोग जोमैटो के ट्वीट के बाद नाराज भी हैं और सोशल मीडिया पर इसे अनइंस्टाल करने की मुहिम चला रहे हैं। इस मामले में पायल रोहतगी ने ट्वीट कर कर कहा कि जोमैटो सेक्युलर आउटलेट है।

पढ़ें: पायल रोहतगी ने जोमैटो को बताया सेक्युलर आउटलेट, बोलीं- ग्राहक तो नहीं मिलेंगे अब हिंदुस्तान में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । विधायक लगातार इस मामले पर मोर्चा खोले हुए हैं। अब उन्होंने मुंबई पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कहा कि डोप टेस्ट करवाकर मुझे गलत साबित करें।

पढ़ें: हाउस पार्टी: मनजिंदर सिरसा ने FIR दर्ज करने की मांग, बोले- डोप टेस्ट रिपोर्ट से गलत साबित करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें