भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
इसके बाद 14 जून को सुशांत मृत पाए गए। बता दें कि मामले में सीबीआई जांच कर रही है। फिलहाल सीबीआई पिछले तीन दिनों से रिया से पूछताछ कर रही है। वहीं अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा।