फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन 'अय्यारी' ने पकड़ी रफ्तार, जानें वीकेंड पर कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 19 Feb 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अय्यारी
मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'अय्यारी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। अब फिल्म का वीकेंड कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3 करोड़ 36 लाख रुपए और शनिवार को 4 करोड़ 4 लाख रुपए का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

2 of 5
aiyaary
वहीं फिल्म का रविवार को बिजनेस 4.60 करोड़ रुपए रहा। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 12 करोड़ रुपए हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट बार- बार बदले जाने का भी नुकसान हुआ है। पहले फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन

3 of 5
अय्यारी फिल्म
'पैडमैन' और 'पद्मावत' से क्लैश के चलते फिल्म की रिलीज डेट 9 फरवरी कर दी गई। इसके बाद एक बार फिर 'पैडमैन' 'अय्यारी' के सामने आकर खड़ी हो गई। आखिरकार मेकर्स ने फिल्म को 16 फरवरी को रिलीज किया। इससे दर्शक कंफ्यूज होते रहे।

4 of 5
Aiyaary
क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स नहीं दिया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 2 स्टार दिए और इसे निराशाजनक बताया। तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े ट्विटर हैंडल से शेयर किए। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवध में अय्यारी - फोटो : amar ujala
फिल्म को भारत में कुल 1754 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अन्य देशों में इसे 396 स्क्रीन्स मिले हैं। कुल 2150 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई यह मल्टीस्टारर फिल्म बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। आर्मी बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और रकुल प्रीत जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें