फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गली ब्वॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना से हुए संक्रमित, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

Sun, 14 Mar 2021 08:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अब अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सिद्धांत ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : फाइल
सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर् लिखा- ‘फिक्र करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस वक्त मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन हूं। मैं एहतियात बरत रहा हूं और डॉक्टर द्वारा बताए नियमों का पालन कर रहा हूं। पॉजिटिव हूं और इससे निपट रहा हूं।‘
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मों की बात करें तो वह हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले सिद्धांत फिल्म गली ब्वॉय में दिखे थे। उनके काम का सभी ने काफी सराहा।

4 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेत्री तारा सुतारिया भी कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। तारा सुतारिया की ओर से इस खबर की पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर - फोटो : Twitter
बीते एक हफ्ते में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे रणबीर कपूर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। वहीं मनोज बाजपेयी की टीम ने एक बयान जारी कर अभिनेता के बारे में बताया। बता दें कि पिछले कुछ समय में देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना केस की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद कई जगह नाइट कर्फ्यू का एलान भी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें