गहराइयां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धांत ने कहा हम सब प्रोफेशनल हैं-
हाल ही में बॉलीवुड बबल से बात करते हुए जब सिद्धांत से पूछा गया कि क्या उन्हें और दीपिका को इंटीमेट सीन करने से पहले रणवीर सिंह की अनुमति लेनी चाहिए थी, तो सिद्धांत ने कहा, “वास्तव में ऐसा नहीं है, क्योंकि हम पेशेवर हैं, हम अपने समीकरण को जानते हैं। मुझे याद है जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो रणवीर कुछ दिनों के लिए गोवा आए थे। हमने पार्टी की। सिद्धांत ने आगे बात करते हुए कहा, जब मैंने फिल्म साइन की थी, तो वह (रणवीर सिंह) पहले व्यक्ति थे, जिन्हें मैंने फोन किया था और वह सच में खुश थे। वह गली बॉय के समय से ही मुझ पर प्यार बरसा रहे हैं और वह जीवन में मेरे गुरु हैं, इसलिए यह बिल्कुल ठीक था। दीपिका प्रोफेशनल हैं। जब लोग ये बातें कहते हैं, क्या कर सकता है ? हम तो अपना काम कर रहे हैं।