शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
डर के आगे जीत है के सिद्धांत को अपनाते हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद को एक बेहतर इंसान बनाने में कामयाबी हासिल की है। सिद्धांत कहते हैं, "मैं स्विमिंग की ट्रेनिंग करने लगातार जाता रहा और आखिरकार जब इस सीक्वेंस को शूट करने का दिन आ पहुंचा, तो मैं पूरी तरह से तैयार था। इस सॉन्ग सीक्वेंस को मैंने न केवल बिना डरे निभा लिया, बल्कि इस सॉन्ग के लिए मैंने पानी के भीतर ही लिप सिंक भी किया। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि मैंने अपने बचपन के इस डर को भगा दिया है।”