फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सिनेमाघरों को श्याम रामसे ने हॉरर फिल्मों से भरा, ये हैं उनकी 5 सबसे भूतियां फिल्में

Wed, 18 Sep 2019 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्याम रामसे - फोटो : social media
70 और 80 के दशक में आयीं हॉरर फिल्मों के निर्देशक श्याम रामसे का निधन हो गया। 67 वर्षीय श्याम रामसे न्यूमोनिया से पीड़ित थे। श्याम भारतीय सिनेमा में हॉरर फिल्मों की वजह से लंबे समय तक एक खास जगह रखने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक थे। रामसे ब्रदर्स ने 1970 और 1980 के दशक में कम बजट में हॉरर फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। आइए आपको बताते हैं उन 5 हॉरर फिल्मों के बारे में जिसके पीछे की असली सोच श्याम रामसे की थी।
विज्ञापन

2 of 6
दो गज जमीन के नीचे - फोटो : Social Media
दो गज जमीन के नीचे
इस फिल्म की कहानी राजवंश नाम के एक साइंटिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। राजवंश अंजलि नाम की एक लड़की से शादी करता है लेकिन वो सिर्फ पैसों के लिए अपने पति का इस्तेमाल करती है। अंजलि पैसों की खातिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजवंश का कत्ल कर देती है। इसके बाद शुरू होता है असली हॉरर।
 
विज्ञापन

3 of 6
Bandh Darwaza - फोटो : social media
बंद दरवाजा
यह फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म का शैतानी हॉरर कई दर्शकों को डरा चुका है। इस फिल्म में मनजीत कॉल, अरुणा ईरानी और चेतन दास मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में ड्रैकुला जो दिन में अपनी नींद बंद ताबूत में पूरा करता है, और रात में खूनी चमगादड़ में बदल पड़ोस गांव में इंसानों का आखेट करता ने दर्शकों को खूब डराया।

4 of 6
Veerana - फोटो : social media
वीराना
यह फिल्म साल 1988 में आई थी। फिल्म वीराना ने सिनेमाघरों में हॉरर से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में जैसमीन, साहिल चड्ढा और साहिल ब्रिजे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में भूत का किरदार निभाने वाली जैस्मिन की खूबसूरती देख उसके दीवाने हो जाते थे और वो उन्हें मार डालती थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Purani Haveli - फोटो : social media
पुरानी हवेली
इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में काफी धूम मचाई थी। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। दीपक पाराशर, नीलम मेहरा, विजय अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का हॉरर देखने लायक है। रामसे ने एक अजीबो गरीब क्रिएचर को फिल्म 'पुरानी हवेली' में पेश किया था जो कि तुलसी रामसे और श्याम रामसे ने निर्देशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुराना मंदिर - फोटो : social media
पुराना मंदिर
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि 200 साल पहले एक राजा को कपटी तांत्रिक श्राप देता है कि उनके परिवार में हर लड़की बच्चे को जन्म देते वक्त ही मर जाएगी। वहीं एक वक्त ऐसा आएगा जब वो भूत बनकर जिंदा हो जाएगा और हर किसी को खत्म कर देगा। उन दिनों इन हॉरर फिल्मों के पोस्टर भी काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। सामरी के किरदार से सबसे बड़ा असर अनिरुद्ध अग्रवाल ने छोड़ा। यह रामसे बंधुओं की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पुराना मंदिर' का विलेन था, जो शैतान की पूजा करता था और इंसानों को खाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें