फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 3.5 लाख में श्याम रामसे ने बना दी थी पहली हॉरर फिल्म, जानें ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य

Wed, 18 Sep 2019 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shyam ramsay - फोटो : social media
हॉरर फिल्मों के जनक कहे जाने वाले श्याम रामसे का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्याम रामसे के पिता पाकिस्तान के कराची के रहने वाले थे। विभाजन के बाद वो मुंबई आ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
shyam ramsay - फोटो : social media
रामसे बदर्स के सात भाइयों में से एक श्याम रामसे थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को भूत-प्रेत की कहानियों से पहचान करवाई। श्याम रामसे ने बड़े भाई तुलसी रामसे के साथ मिलकर 1972 में फिल्म बनाई जिसका नाम था 'दो गज जमीन के नीचे।'  
विज्ञापन

3 of 5
shyam ramsay - फोटो : social media
इस फिल्म की कहानी राजवंश नाम के एक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है। राजवंश अंजलि नाम की एक लड़की से शादी करता है लेकिन वो सिर्फ पैसों के लिए अपने पति का इस्तेमाल करती है। अंजलि पैसों की खातिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजवंश का कत्ल कर देती है। इसके बाद शुरू होता है असली हॉरर। फिल्म का क्लाइमेक्स देखने लायक है।

4 of 5
shyam ramsay - फोटो : social media
इस फिल्म की रोचक बात यह है कि फिल्म केवल 40 दिन में शूट हुई थी। उस वक्त फिल्मों को पूरा होने में एक साल और 50 लाख रुपये लग जाते थे लेकिन 'दो गज जमीन के नीचे' केवल साढ़े तीन लाख रुपये में बनीं थी। रामसे ब्रदर्स ने तकरीबन 30 से ज्यादा हॉरर फिल्में बनाई हैं। इनमें से कुछ मशहूर फिल्में थीं- 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली' और 'बंद दरवाजा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramsay brothers - फोटो : social media
फिल्म में अभिनेताओं द्वारा पहने गए कपड़े उनके खुद के थे। फिल्म से जरूरी जो भी सामान था, वो किराए पर लिया गया था। फिल्म हाउसफुल रही थी और इसने 45 लाख रुपये की कमाई की थी। 70 का दशक वो दौर था जब हिंदी सिनेमा लोगों के घर में अपनी पहचान बना रहा था। यही वो दौर था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमा की दुनिया को एक नए रूप से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। वहीं श्याम रामसे हॉरर फिल्म बनाकर सिनेमा में प्रयोग कर रहे थे और वो सफल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें