shweta tripathi
शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। श्वेता और चैन्य की लव स्टोरी शादी के बंधन में बंधने के पांच साल पहले एक फ्लाइट में शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए खुद श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम किसी काम से मुंबई से दिल्ली गए थे। जाते समय हमने कोई बात नहीं की लेकिन लौटते समय फ्लाइट में हम एक- दूसरे के पास बैठे थे। फ्लाइट सुबह पांच बजे की थी। हमारा प्लान सोने का था, लेकिन हमने बातें करना शुरू कर दी थी।