फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी से पहले ये 7 अभिनेत्रियां भी शादी करके पछताईं, हो चुकी हैं घरेलू हिंसा की शिकार

Mon, 12 Aug 2019 03:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
युक्ता मुखी, श्वेता तिवारी, रति अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू हिंसा के आरोप के बाद श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। श्वेता तिवारी पहले पति राजा चौधरी से बहुत परेशान थीं। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। ग्लैमर की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों की आपबीती बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Ranjeeta Kaur - फोटो : twitter
80 के दशक की मशहूर अदाकारा रंजीता कौर के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया था। रंजीता और उनके बेटे ने मिलकर राज मसंद को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही थी। परिवार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब राज मसंद ने बेटे को पैसा देने से मना कर दिया। राज का बेटा अमेरिका में पढा़ई करने के बाद इन दिनों बिजनेस कर रहा है। जब राज ने पुलिस में शिकायत की तो बेटे ने उन्हें धमकी भी दी।
विज्ञापन

3 of 7
chahat khanna
बड़े अच्छे लगते हैं और कुबूल है जैसे सीरियल में नजर आने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना ने पति फरहान पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान चाहत ने कहा था- 'फरहान ने मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है। वह मुझे को-एक्टर के संग अफेयर होने की बात कहते थे। अक्सर कुबूल है सीरियल के सेट पर भी चले जाते थे। अगर शूटिंग के दौरान मैंने किसी को-एक्टर को हाथ या गले लगाया हुआ है तब भी हंगामा करते थे।'

4 of 7
deepshikha nagpal
दीपशिखा नागपाल ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दीपशिखा ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।  
विज्ञापन

5 of 7
yukta
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। प्रिंस ने युक्ता पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
rati agnihotri
रति अग्निहोत्री ने अनिल विरवानी से साल 1985 में शादी की थी। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। रति ने बताया था कि उनके पति उन्हें प्रताड़ित कर बहुत परेशान करते रहते थे। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dimpy Ganguly rahul mahajan
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली ने शादी के कुछ वक्त बाद ही घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया था। डिंपी गांगुली ने दूसरी शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें