फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे अभिनव कोहली की गिरफ्तारी पर भड़की श्वेता तिवारी की सास, बहू पर ही जड़े गंभीर आरोप

Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media
श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर बेटी पलक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है । साथ ही पुलिस को दी शिकायत में श्वेता ने ये भी बताया कि अभिनव ने 2017 में उनकी बेटी को मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भी दिखाई थीं। श्वेता की शिकायत के बाद अभिनव को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनसे पूछताछ की गई ।
विज्ञापन

2 of 6
Shweta Tiwari
श्वेता ने अभिनव से दूसरी शादी की थी । अब अभिनव पर घरेलू हिंसा की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है । इस बीच श्वेता तिवारी की सास यानी अभिनव कोहली की मां का बयान आया है । एक पोर्टल से बात करते हुए सास ने कहा कि वो चाहती हैं कि श्वेता और अभिनव के बीच सबकुछ फिर से ठीक हो जाए । 
विज्ञापन

3 of 6
shweta Tiwari
उन्होंने कहा, 'अभिनव का बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है । मैं नहीं चाहती कि उसके दिमाग पर बुरा असर पड़े । अभिनव ने अपने बेटे के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करना चाहता है । एक दिन सच जरूर सामने आएगा और सबको पता चलेगा कि अभिनव ने अपने दोनों बच्चों के लिए क्या कुछ किया है ।'

4 of 6
श्वेता तिवारी
वो आगे कहती हैं, 'श्वेता और अभिनव के बीच पिछले दो साल से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है । अभिनव सबकुछ ठीक करने की बहुत कोशिश कर रहा है । वो श्वेता और रेयांश के साथ रहना चाहता है । वो अपने दोनों बच्चों को एक ही छत के नीचे देखना चाहता है ।'


सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
विज्ञापन

5 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
'बहुत कोशिश के बावजूद कुछ ठीक नहीं हो रहा । अभिनव पलक का तबसे ख्याल रख रहा है जब वो बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था । जब श्वेता बिग बॉस शो में थी तो भी अभिनव ने ही पलक का ध्यान रखा । उसका स्कूल में एडमिशन करवाया, पैरेंट्स मीटिंग में गया । उसने सब कुछ किया ।'
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shweta tiwari - फोटो : social media
'वो सबकुछ भूल गई और मेरे बेटे पर गंदे और झूठे आरोप लगा दिए । वो बस अभिनव से अलग होना चाहती है । वो अभिनव से तलाक चाहती है । इससे ज्यादा मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं ।' बता दें कि पलक, श्वेता और राजा चौधरी की बेटी हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें