फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल पहले राजा चौधरी ने अभिनव को मारा था थप्पड़, बोले- 'बेटी से कर रहा था बदतमीजी'

Wed, 14 Aug 2019 03:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजा चौधरी, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी की शिकायत के बाद उनके पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। श्वेता ने बेटी पलक के साथ 11 अगस्त को अभिनव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला मीडिया में आने के बाद पलक ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। अब इस पर राजा चौधरी का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा कि 'श्वेता जब बिग बॉस में थी उस वक्त वो (अभिनव कोहली) मेरी बेटी और उसकी नानी के साथ रहता था। एक बार जब मैं बेटी को देखने गया तो मैंने देखा कि अभिनव का व्यवहार बहुत बेरुखा था। वह एक मालिक की तरह आदेश दे रहा था कि अंदर जाओ, यहां मत बैठो और उसे बहुत अनुचित तरीके से देख रहा था। यह देख मेरा खून खौल गया। मैंने उसे ऐसा करने के लिए डांटा जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशल तक पहुंच गया। मैंने उसे थाने के बाहर भी थप्पड़ मारा। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि वह मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। जब श्वेता बिग बॉस के घर से बाहर आई तो उसने सब कुछ अलग तरीके से लिया और मुझे दोष देना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
Raja Chaudhary - फोटो : Social Media
जब राजा चौधरी से पूछा गया कि पलक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की? राजा चौधरी ने कहा कि 'नहीं अभी तक तो नहीं। बस उसने मुझे मैसेज कर जवाब दिया कि पापा चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं लगातार उससे संपर्क में हूं। श्वेता से अलग होने के बाद भी मैं उससे लगातार बात करता आया हूं।'

4 of 5
एक्टर राजा चौधरी
क्या श्वेता ने अभिनव से शादी का गलत फैसला किया तो राजा चौधरी ने कहा कि 'हां, बिल्कुल उसने गलत किया। इस घटना के बाद तो मैंने श्वेता को कम से कम 100 बार फोन किया लेकिन उसने मेरे एक भी फोन का जवाब नहीं दिया। उसे कम से कम एक बार फोन तो करना चाहिए था आखिरकार वो मेरी बेटी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजा चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
पलक की ओर अभिनव के इन एक्शन पर आपका क्या कहना है? इस सवाल पर राजा ने कहा- 'अगर मेरे हाथों में होता, तो मैं उसे यकीनन मार देता। मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं। मेरी बेटी मुश्किल घड़ी से गुजर रही है लेकिन मैं उसके साथ खड़ा नहीं हो पा रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें