फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु मलिक ने गाना गंवाने के बहाने सिंगर से मांगा था किस, यूजर बोले- 'इंडियन आइडल के जज से इसे हटाओ'

Fri, 19 Oct 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anu malik
अनु मालिक के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो सिंगर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सोना महापात्रा के बाद अब सिंगर श्वेता पंडित ने उनपर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थीं तो अनु मलिक ने उनका शोषण किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anu malik
श्वेता पंडित ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि अनु मलिक ने मेरी आवाज परखने के लिए कुछ लाइन गाने को कहा और मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ ये गाना दूंगा । लेकिन पहले मुझे एक किस दो। फिर वो मुस्कुराया।'
विज्ञापन

3 of 5
anu malik
'मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी।  उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।' श्वेता ने लिखा कि अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। 

4 of 5
anu malik
क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही। उन्हें यकीन है कि अनु मलिक ने कई और लोगों के साथ ऐसा किया होगा । श्वेता के इस गंभीर आरोप के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anu malik
हर कोई सोनी टीवी से सवाल कर रहा है कि आखिर इतने गंभीर आरोप के बावजूद अनु मलिक 'इंडियन आइडल 10' के जज कैसे बने हुए हैं। सोनी टीवी ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी बना रखी है और उनका सिर्फ इतना कहना है कि इस पूरे मामले पर उनकी नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें